थे कल जो अपने घर में वो महमाँ कहाँ हैं - ज़फ़र

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

2 min read · 12.4K reads

थे कल जो अपने घर में वो महमाँ कहाँ हैं
जो खो गये हैं या रब वो औसाँ कहाँ हैं

आँखों में रोते-रोते नम भी नहीं अब तो
थे मौजज़न जो पहले वो तूफ़ाँ कहाँ हैं

कुछ और ढब अब तो हमें लोग देखते हैं
पहले जो ऐ ज़फ़र थे वो इन्साँ कहाँ हैं
बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like