रुख़ जो ज़ेर-ए-सुंबल-ए-पुर-पेच-ओ-ताब - ज़फ़र

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

5 min read · 12.4K reads

रुख़ जो ज़ेर-ए-सुंबल-ए-पुर-पेच-ओ-ताब आ जाएगा
फिर के बुर्ज-ए-सुंबले में आफ़ताब आ जाएगा.

तेरा एहसाँ होगा क़ासिद गर शताब आ जाएगा
सब्र मुझ को देख कर ख़त का जवाब आ जाएगा.

हो न बे-ताब इतना गर उस का इताब आ जाएगा
तू ग़ज़ब में ऐ दिल-ए-ख़ाना-ए-ख़राब आ जाएगा.

इस क़दर रोना नहीं बेहतर बस अब अश्कों को रोक
वर्ना तूफ़ाँ देख ऐ चश्म-ए-पुर-आब आ जाएगा.

पेश होवेगा अगर तेरे गुनाहों का हिसाब
तंग ज़ालिम अरसा-ए-रोज़-ए-हिसाब आ जाएगा.

देख कर दस्त-ए-सितम में तेरी तेग़-ए-आब-दार
मेरे हर ज़ख़्म-ए-जिगर के मुँह में आब आ जाएगा.

अपनी चश्म-ए-मस्त की गर्दिश न ऐ साक़ी दिखा
देख चक्कर में अभी जाम-ए-शराब आ जाएगा.

ख़ूब होगा हाँ जो सीने से निकल जाएगा तू
चैन मुझ को ऐ दिल-ए-पुर-इज़्तिराब आ जाएगा.

ऐ ‘ज़फ़र’ उठ जाएगा जब पर्द-ए-शर्म-ओ-हिजाब
सामने वो यार मेरे बे-हिजाब आ जाएगा.
बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल