मुझे अच्छे-से याद है
वहाँ की हवा की नमी में
मौजूद हैं मेरे शब्द
गाँव की पगडंडी पर
पड़ी हुई धूल में विद्यमान है
मेरी कोशिकाओं के अंश
वहाँ घुल रही है
मेरी आवाज़ में आज भी
गायों के रंभाने की आवाज़
वहाँ से जो हवा ग्रहण की थी कभी
उसी के अंश से हैं
मेरी धड़कनें
आज जो जीवन है
उसका बहुत बड़ा हिस्सा
छूट गया है वहीं।








