ख़ौफ़ उजले का

बाबुषा कोहलीबाबुषा कोहली6 Sept 1979

1 min read · 12.4K reads

आप मानें या न मानें

उजाले का भी एक अलग ही तरह का ख़ौफ़ होता है

एकदम से कहाँ नज़र टिक पाती है सूरज पर

मन की मोटी परतें तक कँपकँपा देते

साँवली आत्मा को ढाँपे हुए उजले कफ़न

मुझे तो दीये से डर लगता है

मशाल से डर लगता है

चूल्हे की, चिता की, चित्त की आग से डर लगता है

चकाचक चकोर की चाह से डर लगता है

चमचम चाँद काटता चिकोटी

पूछता सवाल

अरे! ओ इनसोम्निया के बेबस शिकार!

तुमको आख़िर किस-किस बात से डर लगता है?

क्या कहूँ

झक्क सफ़ेद नमक चखे बैठे प्रेम का

जबकि और हज़ार क़िसिम के स्वाद ललचाते

सोंधे-सोंधे स्वप्न लुभाते थरथराते

चुल्लू भर वचनों में डूब के मर जाते

कि मुझे तो नमक की वफ़ा भरी उजास से डर लगता है

आत्महत्या की हद तक ललचाता धुआँधार का उजेला

उस चाँदी के असभ्य प्रपात से डर लगता है

उजाले से डर के मेरे क़िस्से न पूछो

ज्ञानरंजन की दाढ़ी के उजले बाल से डर लगता है

बाबुषा कोहली
About the poet

बाबुषा कोहली

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बाबुषा कोहली

  1. प्रेम गिलहरी दिल अखरोट - बाबुषा कोहली

    श्याम सों होरी खेलन आई।रंग गुलाल की झोरि लिये सब नवला सज-सज आई।

    12.5K reads
  2. स्किट्ज़ोफ़्रेनिया, मुक्ति की नदी और खो-खो - बाबुषा कोहली

    (अलमित्रा ने कहा -- हमसे प्रेम के विषय में कुछ कहो। मसीहा ने सिर उठाया और सब पर शान्ति बरस पड़ी। उसने कहा -- प्रेम का संकेत मिलते ही उसके अनुगामी बन जाओ हालाँकि उसके रास्ते कठिन और दुर्गम हैं।और जब उसकी बाँहें तुम्हें घेर लें, समर्पण कर दो, हालाँकि उसके पंखों में छिपी तलवारें तुम्हें लहूलुहान कर सकते हैं, फिर भी। और जब वह शब्दों में प्रकट हो, उसमें विश्वास रखो । -- खलील जिब्रान)

    12.5K reads
  3. रेहाना के लिए - बाबुषा कोहली

    (मुझे पता है कि अभी ख़ूबसूरती की क़द्र नहीं है। चेहरे की ख़ूबसूरती, विचारों और आरज़ुओं की ख़ूबसूरती, खूबसूरत लिखावट, आँखों और नज़रिए की ख़ूबसूरती, यहाँ तक कि मीठी आवाज़ की ख़ूबसूरती. -- रेहाना जब्बारी)एक पत्ते की हरी रंगत काँपती है उम्र-भर

    12.5K reads
  4. सुकरात को याद करते हुए - बाबुषा कोहली

    जिस दिनवो दुनियावी ऐनक

    12.4K reads
  5. वहाँ चार आदमी थे - बाबुषा कोहली

    वहाँ चार आदमी थेपहला — शब्दों से भरा हुआ था

    12.5K reads