सुब्ह और शाम के सब रंग हटाए - अज़ीज़ नबील

अज़ीज़ नबीलअज़ीज़ नबील

3 min read · 12.4K reads

सुब्ह और शाम के सब रंग हटाए हुए हैं
अपनी आवाज़ को तस्वीर बनाए हुए हैं

अब हमें चाक पे रख या ख़स-ओ-ख़ाशाक समझ
कूज़ा-गर हम तेरी आवाज़ पे आए हुए हैं

हम नहीं इतने तही-चश्म के रो भी न सकें
चंद आँसू अभी आँखों में बचाए हुए हैं

हम ने ख़ुद अपनी अदालत से सज़ा पाई है
ज़ख़्म जितने भी हैं अपने ही कमाए हुए हैं

ऐ ख़ुदा भेज दे उम्मीद की इक ताज़ा किरन
हम सर-ए-दस्त-ए-दुआ हाथ उठाए हुए हैं

हर नया लम्हा हमें रौंद के जाता है के हम
अपनी मुट्ठी में गया वक़्त छुपाए हुए हैं

एक मुद्दत हुई तुम आए न पैग़ाम कोई
फिर भी कुछ यूँ है के हम आस लगाए हुए हैं
अज़ीज़ नबील
About the poet

अज़ीज़ नबील

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अज़ीज़ नबील

  1. आँखों के ग़म-कदों में उजाले - अज़ीज़ नबील

    आँखों के ग़म-कदों में उजाले हुए तो हैंबुनियाद एक ख़्वाब की डाले हुए तो हैं

    12.4K reads
  2. अज़ाब-ए-ख़्वाहिश-ए-तामीर ले - अज़ीज़ नबील

    अज़ाब-ए-ख़्वाहिश-ए-तामीर ले के उतरा हैवो मेरे ख़्वाब में ताबीर ले के उतरा है

    12.4K reads
  3. हम तेरे ज़िक्र की मेहराब में खो - अज़ीज़ नबील

    हम तेरे ज़िक्र की मेहराब में खो जाते हैंयानी इक नश्शा-ए-नायाब में खो जाते हैं

    12.4K reads
  4. जिस तरफ़ चाहूँ पहुँच जाऊँ मसाफ़त - अज़ीज़ नबील

    जिस तरफ़ चाहूँ पहुँच जाऊँ मसाफ़त कैसीमैं तो आवाज़ हूँ आवाज़ की हिजरत कैसी

    12.4K reads
  5. ख़ाक चेहरे पे मल रहा हूँ मैं - अज़ीज़ नबील

    ख़ाक चेहरे पे मल रहा हूँ मैंआसमाँ से निकल रहा हूँ मैं

    12.4K reads