न जाने कैसी महरूमी पस-ए-रफ़्तार - अज़ीज़ नबील

अज़ीज़ नबीलअज़ीज़ नबील

3 min read · 12.4K reads

न जाने कैसी महरूमी पस-ए-रफ़्तार चलती है
हमेशा मेरे आगे आगे इक दीवार चलती है

वो इक हैरत के मैं जिस का तआक़ुब रोज़ करता हूँ
वो इक वहशत मेरे हम-राह जो हर बार चलती है

निकल कर मुझ से बाहर लौट आती है मेरी जानिब
मेरी दीवानगी अब सूरत-ए-परकार चलती है

अजब अंदाज़-ए-हम-सफ़री है ये भी क़ाफ़िले वालो
हमारे दरमियाँ इक आहिनी दीवार चलती है

ग़ज़ल कहना भी अब इक कार-ए-बे-मसरफ़ सा लगता
नया कुछ भी नहीं होता बस इक तकरार चलती है

नबील इस इश्क़ में तुम जीत भी जाओ तो क्या होगा
ये ऐसी जीत है पहलू में जिस के हार चलती है
अज़ीज़ नबील
About the poet

अज़ीज़ नबील

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अज़ीज़ नबील

  1. आँखों के ग़म-कदों में उजाले - अज़ीज़ नबील

    आँखों के ग़म-कदों में उजाले हुए तो हैंबुनियाद एक ख़्वाब की डाले हुए तो हैं

    12.4K reads
  2. अज़ाब-ए-ख़्वाहिश-ए-तामीर ले - अज़ीज़ नबील

    अज़ाब-ए-ख़्वाहिश-ए-तामीर ले के उतरा हैवो मेरे ख़्वाब में ताबीर ले के उतरा है

    12.4K reads
  3. हम तेरे ज़िक्र की मेहराब में खो - अज़ीज़ नबील

    हम तेरे ज़िक्र की मेहराब में खो जाते हैंयानी इक नश्शा-ए-नायाब में खो जाते हैं

    12.4K reads
  4. जिस तरफ़ चाहूँ पहुँच जाऊँ मसाफ़त - अज़ीज़ नबील

    जिस तरफ़ चाहूँ पहुँच जाऊँ मसाफ़त कैसीमैं तो आवाज़ हूँ आवाज़ की हिजरत कैसी

    12.4K reads
  5. ख़ाक चेहरे पे मल रहा हूँ मैं - अज़ीज़ नबील

    ख़ाक चेहरे पे मल रहा हूँ मैंआसमाँ से निकल रहा हूँ मैं

    12.4K reads