अलावा इक चुभन के क्या है ख़ुद से राब्ता मेरा

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ाअज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा23 Aug 1926 – 13 Jan 2005

1 min read · 12.4K reads

अलावा इक चुभन के क्या है ख़ुद से राब्ता मेरा

बिखर जाता है मुझ में टूट के हर आईना मेरा

उलझ के मुझ में अपने-आप को सुलझा रहा है जो

न जाने ख़त्म कर बैठे कहाँ पर सिलसिला मेरा

मुझे चखते ही खो बैठा वो जन्नत अपने ख़्वाबों की

बहुत मिलता हुआ था ज़िंदगी से ज़ाइक़ा मेरा

मैं कल और आज में हाएल कोई नादीदा वक़्फ़ा हूँ

मिरे ख़्वाबों से नापा जा रहा है फ़ासला मेरा

वो कैसा शहर था मानूस भी था अजनबी भी था

कि जिस की इक गली में खो गया मुझ से पता मेरा

पलट आता है हर दिन घर की जानिब शाम ढलते ही

किसी बे-नाम बस्ती से गुज़र के रास्ता मेरा

ये मैं हूँ या मिरा साया मिरा साया है या मैं हूँ

अजब सी धुँद में लिपटा हुआ है हाफ़िज़ा मेरा

हँसी आई थी अपनी बेबसी पर एक दिन मुझ को

अभी तक गूँजता है मेरे अंदर क़हक़हा मेरा

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा
About the poet

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

जन्म : 23 Aug 1926 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 13 Jan 2005 लखनऊ की मशहूर शायरा अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा, मशहूर नावेल निगार क़ुर्रतुल ऐन हैदर की दोस्त थीं। क़ुर्रतुल ऐन हैदर ने जो ऐनी आपा के नाम से मशहूर हैं अपने नावेल 'आग का दरिया' में हमीद बानो का जो किरदार पेश…

View profile & all 33 Poems / Stories

More from अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

  1. कभी गोकुल कभी राधा कभी मोहन बन के

    कभी गोकुल कभी राधा कभी मोहन बन केमैं ख़यालों में भटकती रही जोगन बन के

    12.4K reads
  2. ज़िंदगी के सारे मौसम आ के रुख़्सत हो गए

    ज़िंदगी के सारे मौसम आ के रुख़्सत हो गएमेरी आँखों में कहीं बरसात बाक़ी रह गई

    12.4K reads
  3. अपनी बीती हुई रंगीन जवानी देगा

    अपनी बीती हुई रंगीन जवानी देगामुझ को तस्वीर भी देगा तो पुरानी देगा

    12.5K reads
  4. ज़रा मुश्किल से समझेंगे हमारे तर्जुमाँ हम को

    ज़रा मुश्किल से समझेंगे हमारे तर्जुमाँ हम कोअभी दोहरा रही है ख़ुद हमारी दास्ताँ हम को

    12.4K reads
  5. हम कोई नादान नहीं कि बच्चों की सी बात करें

    हम कोई नादान नहीं कि बच्चों की सी बात करेंजीना कोई खेल नहीं है बैठो तुक की बात करें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like