यही नहीं कि नज़र को झुकाना पड़ता है - अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़

अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़

3 min read · 12.4K reads

यही नहीं कि नज़र को झुकाना पड़ता है
पलक उठाऊँ तो इक ताज़ियाना पड़ता है

वो साथ में है मगर सब अमानतें दे कर
तमाम बोझ हमीं को उठाना पड़ता है

मैं उस दयार में भेजा गया हूँ सर दे कर
क़दम क़दम पे जहाँ आस्ताना पड़ता है

अंधेरा इतना है अब शहर के मुहाफ़िज़ को
हर एक रात कोई घर जलाना पड़ता है

तमाम बज़्म ख़फ़ा है मगर न जाने क्यूँ
मुशाइरे में ‘शफ़क़’ को बुलाना पड़ता है
अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़
About the poet

अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like