वक़्त जब राह की दीवार हुआ - अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़

अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़

2 min read · 12.4K reads

वक़्त जब राह की दीवार हुआ
कोई सैलाब नुमूदार हुआ

उस ने पेड़ों से हटा ली शाख़ें
बाग़ में से तू कई बार हुआ

मैं ने जो दिल में छुपाना चाहा
मेरे चेहरे से नुमूदार हुआ

साहिली-शाम का फैला मंज़र
कुछ लकीरों में गिरफ़्तार हुआ

रात इक शख़्स बहुत याद आया
जिस घड़ी चाँद नुमूदार हुआ
अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़
About the poet

अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़

View profile & all 5 Poems / Stories

More from अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़

  1. हर इक फ़नकार ने जो कुछ भी लिक्खा ख़ूब-तर लिक्खा - अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़

    हर इक फ़नकार ने जो कुछ भी लिक्खा ख़ूब-तर लिक्खाहवा ने पानियों पर पानियों ने रेत पर लिक्खा

    12.4K reads
  2. जुनूँ-नवाज़ सफ़र का ख़याल क्यूँ आया - अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़

    जुनूँ-नवाज़ सफ़र का ख़याल क्यूँ आयाकिसी की राहगुज़र का ख़याल क्यूँ आया

    12.4K reads
  3. यही नहीं कि नज़र को झुकाना पड़ता है - अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़

    यही नहीं कि नज़र को झुकाना पड़ता हैपलक उठाऊँ तो इक ताज़ियाना पड़ता है

    12.4K reads
  4. ज़ौक़-ए-अमल के सामने दूरी सिमट गई - अज़ीज़ अहमद खाँ शफ़क़

    ज़ौक़-ए-अमल के सामने दूरी सिमट गईदरवाज़ा हम ने खोला तो दीवार हट गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like