अपने एहसास-ए-शरर-बार से डर लगता है

अज़रा नक़वीअज़रा नक़वी22 Feb 1952

1 min read · 12.4K reads

अपने एहसास-ए-शरर-बार से डर लगता है

अपनी ही जुरअत-ए-इज़हार से डर लगता है

इतनी राहों की सऊबत से गुज़र जाने के बा'द

अब किसे वादी-ए-पुर-ख़ार से डर लगता है

कितने ही काम अधूरे हैं अभी दुनिया में

उम्र की तेज़ी-ए-रफ़्तार से डर लगता है

सारी दुनिया में तबाही के सिवा क्या होगा

अब तो हर सुब्ह के अख़बार से डर लगता है

ख़ुद को मनवाऊँ ज़माने से तो टुकड़े हो जाऊँ

कुछ रिवायात की दीवार से डर लगता है

शौक़-ए-शोरीदा के हाथों हुए बदनाम बहुत

अब तो हर जज़्बा-ए-बेदार से डर लगता है

जानती हूँ कि छुपे रहते हैं फ़ित्ने इस में

आप की नर्मी-ए-गुफ़्तार से डर लगता है

अज़रा नक़वी
About the poet

अज़रा नक़वी

जन्म : 22 Feb 1952 | दिल्ली संबंधी : सुग़रा मेहदी (Aunt)

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अज़रा नक़वी

  1. एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोग

    एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोगजाने कौन से सुख की ख़ातिर फिरते मारे मारे लोग

    12.4K reads
  2. किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होती

    किसी एहसास में पहली सी अब शिद्दत नहीं होतीकि अब तो दिल के सन्नाटे से भी वहशत नहीं होती

    12.4K reads
  3. ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईं

    ये दिल बस में कभी मेरे रहा नईंकभी यादों का दामन छोड़ता नईं

    12.4K reads
  4. कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी में

    कैसे कैसे स्वाँग रचाए हम ने दुनिया-दारी मेंयूँ ही सारी उमर गँवा दी औरों ग़म-ख़्वारी में

    12.4K reads
  5. मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दो

    मो'तबर से रिश्तों का साएबान रहने दोमेहरबाँ दुआओं में ख़ानदान रहने दो

    12.4K reads