सेल्फ-पोर्ट्रेट

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

एक बहुत अजीब और गहरी शाम में

मैं ने

ज़ख़्मी परिंदे को दीवार की मुंडेर पर

सुस्ताते हुए देखा

उस की आँखें निकली पड़ रही थीं

और ज़बान बाहर निकल आई थी

मैं ने इस से पहले भी

ऐसा मंज़र कहीं देखा था

मेरी याद-दाश्त बहुत ख़राब है

मुझे कुछ याद नहीं रहता

हाँ

नए मंज़रों से मिलता जुलता

कोई पुराना मंज़र

मुझे याद आता है

ऐसे ही किसी मंज़र में

उस परिंदे की हालत से

मिलती-जुलती

एक लड़की की तस्वीर

मैं ने

काग़ज़ पर बनाना चाही

लेकिन परिंदा उड़ गया

और लड़की

बरहना हो गई

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like