कुछ आरज़ी उजाले - अज़हर इनायती

Azhar Inayatiअज़हर इनायती15 Apr 1946

3 min read · 12.4K reads

कुछ आरज़ी उजाले बचाए हुए हैं लोग
मुट्ठी में जुगनुओं को छुपाए हुए हैं लोग.

उस शख़्स को तो क़त्ल हुए देर हो गई
अब किस लिए ये भीड़ लगाए हुए हैं लोग.

बरसों पुराने दर्द न इठखेलियाँ करें
अब तो नए ग़मों के सताए हुए हैं लोग.

आँखें उजड़ चुकी हैं मगर रंग रंग के
ख़्वाबों की अब भी फ़सल लगाए हुए हैं लोग.

क्या रह गया है शहर में खंडरात के सिवा
क्या देखने को अब यहाँ आए हुए हैं लोग.

कुछ दिन से बे-दिमाग़ी-ए-अज़हर है रंग पर
बस्ती में उस को मीर बनाए हुए हैं लोग.
Azhar Inayati
About the poet

Azhar Inayati अज़हर इनायती

अजहर इनायती का जन्म 15 अप्रैल 1946 को हुआ था। वे रामपुर स्कूल के प्रमुख कवि हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए (एलएलबी) किया। अजहर महशर इनायती के शिष्य हैं और उन्होंने 12 साल की छोटी उम्र से ही कविता लिखना शुरू कर दिया था। Azhar Inayati was born on April…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like