ख़त उस के अपने हाथ का - अज़हर इनायती

Azhar Inayatiअज़हर इनायती15 Apr 1946

3 min read · 12.4K reads

ख़त उस के अपने हाथ का आता नहीं कोई
क्या हादसा हुआ है बताता नहीं कोई.

गुड़िया जवान क्या हुईं मेरे पड़ोस की
आँचल में जुगनुओं को छुपाता नहीं कोई.

जब से बता दिया है नुजूमी ने मेरा नाम
अपनी हथेलियों को दिखाता नहीं कोई.

कुछ इतनी तेज़ धूप नए मौसमों की है
बीती हुई रुतों को भुलाता नहीं कोई.

देखा है जब से ख़ुद को मुझे देखते हुए
आईना सामने से हटाता नहीं कोई.

अज़हर यहाँ है अब मेरे घर का अकेला-पन
सूरज अगर न हो तो जगाता नहीं कोई.
Azhar Inayati
About the poet

Azhar Inayati अज़हर इनायती

अजहर इनायती का जन्म 15 अप्रैल 1946 को हुआ था। वे रामपुर स्कूल के प्रमुख कवि हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए (एलएलबी) किया। अजहर महशर इनायती के शिष्य हैं और उन्होंने 12 साल की छोटी उम्र से ही कविता लिखना शुरू कर दिया था। Azhar Inayati was born on April…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायग्रामोफ़ोन का पुराना रेकार्डइसमें बंद है वह पुराना समय जिसे ग्रामोफ़ोन पर सुनते हुएहम याद कर सकते हैं— यतींद्र मिश्रस्वप्न में प्रेमदूसरे दिनों से ज़रा ज़्यादा ही होती है हरारत उस सुबह कीरॉकेट-सा आसमान चढ़ जाता तापमान— बाबुषा कोहली