रात की आग़ोश से मानूस इतने हो गए - अज़हर फ़राग़

अज़हर फ़राग़अज़हर फ़राग़31 Aug 1980

3 min read · 12.4K reads

रात की आग़ोश से मानूस इतने हो गए
रौशनी में आए तो हम लोग अन्धे हो गए

आँगनों में दफ़्न हो कर रह गई हैं ख़्वाहिशें
हाथ पीले होते होते रंग पीले हो गए

भीड़ में गुम हो गए हम अपनी उँगली छोड़ कर
मुनफ़रिद होने की धुन में औरों जैसे हो गए

ज़िन्दा रहने के लिए कुछ बे-हिसी दरकार थी
सोचते रहने से भी कुछ ज़ख़्म गहरे हो गए

इस लिए मोहतात हूँ अपनी नुमूदारी से मैं
फल तो फल मुझ पेड़ के पत्ते भी मीठे हो गए
अज़हर फ़राग़
About the poet

अज़हर फ़राग़

युवा पीढ़ी के एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी कवि; एक संग्रह प्रकाशित किया मैं किसी दास्तान से उभृंगा। A famous Pakistani poet of the younger generation; published a collection Main Kisi Daastaan se Ubhrunga.

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अज़हर फ़राग़

  1. कोई भी शक़्ल मिरे दिल में उतर सकती है - अज़हर फ़राग़

    कोई भी शक़्ल मिरे दिल में उतर सकती हैइक रिफ़ाक़त में कहाँ उम्र गुज़र सकती है

    12.4K reads
  2. हँसने-हँसाने पढ़ने-पढ़ाने की उम्र है - अज़हर फ़राग़

    हँसने-हँसाने पढ़ने-पढ़ाने की उम्र हैये उम्र कब हमारे कमाने की उम्र है

    12.4K reads
  3. धूप में साया बने तन्हा खड़े होते हैं - अज़हर फ़राग़

    धूप में साया बने तन्हा खड़े होते हैंबड़े लोगों के ख़सारे भी बड़े होते हैं

    12.4K reads
  4. दीवारें छोटी होती थीं लेकिन पर्दा होता था - अज़हर फ़राग़

    दीवारें छोटी होती थीं लेकिन पर्दा होता थाताले की ईजाद से पहले सिर्फ़ भरोसा होता था

    12.4K reads
  5. कोई सिलसिला नहीं जावेदाँ तिरे साथ भी तिरे बाद भी - अज़हर फ़राग़

    कोई सिलसिला नहीं जावेदाँ तिरे साथ भी तिरे बाद भीमैं तो हर तरह से हूँ राएगाँ तिरे साथ भी तिरे बाद भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like