सात सुरों का बहता दरिया तेरे नाम - अय्यूब ख़ावर

अय्यूब ख़ावरअय्यूब ख़ावर

2 min read · 12.4K reads

सात सुरों का बहता दरिया तेरे नाम ।
हर सुर में है रंग झनकता तेरे नाम ।

जंगल-जंगल उड़ने वाले सब मौसम,
और हवा का सर्द दुपट्टा तेरे नाम ।

तेरे बिना जो उम्र बिताई, बीत गई,
अब इस उम्र का बाक़ी हिस्सा तेरे नाम ।

जितने ख़्वाब ख़ुदा ने मेरे नाम लिखे,
उन ख़्वाबों का रेशा-रेशा तेरे नाम ।
अय्यूब ख़ावर
About the poet

अय्यूब ख़ावर

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like