आ जाए न रात कश्तियों में - अय्यूब ख़ावर

अय्यूब ख़ावरअय्यूब ख़ावर

3 min read · 12.4K reads

आ जाए न रात कश्तियों में
फेंकूँ न चराग़ पानियों में

इक चादर-ए-ग़म बदने पे ले कर
दर-दर फिरता हूँ सर्दियों में

धागों की तरह उलझ गया है
इक शख़्स मेरी बुराइयों में

उस शख़्स से यूँ मिला हूँ जैसे
गिर जाए नदी समंदरों में

लोहार की भट्टी है ये दुनिया
बंदे हैं अज़ाब की रूतों में

अब उन के सिरे कहाँ मिलेंगे
टूटे हैं जो ख़्वाब ज़लज़लों में

मौसम पे ज़वाल आ रहा है
खिलते थे गुलाब खिड़कियों में

अंदर तो है राज रत-जगों का
बाहर की फ़ज़ा है आँधियों में

कोहरा सा भरा हुआ है ‘ख़ावर’
आँखों के उदास झोंपड़ों में
अय्यूब ख़ावर
About the poet

अय्यूब ख़ावर

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like