ये चींटियाँ कहाँ जाएँगी?
आगे की ओर, कोई संदेह नहीं
उनमें पीछे लौटने की क्षमता नहीं।
ग़ुसलख़ाने की गीली दीवार पर
एक काली लकीर
सारी की सारी चींटियाँ
कितना ज़बरदस्त वर्ग-बोध है!
ये किसे खाती हैं?
इन्हें कौन खाता है?
क्या खाती हैं, ख़ास बात नहीं,
कैसे खाती हैं, बस यही ख़ास बात है!
परंतु
ये कैसे खाती हैं,
यह मालूम नहीं है न
ये चींटियाँ
ये कहाँ जा रही हैं
क्या खा रही हैं
कैसे खा रही हैं
कुछ भी तो मालूम नहीं!








