आज ही पपीते में आए फूल
आज ही टूटे सासू माँ के दूध के दाँत
ओखली में हल्दी चूर घाम रही बड़की भौजी
बड़का भईया बाँस की छिप्पी पर बैठ
बेच रहे गमकौआ साबुन
पछिया बही है
हरड़ हड़ गरड़ गड़ पछिया
पिया परदेस ज़ालिम यादें रंगरसिया
आओ ज़ालिम!
बैठो कहो पाटो ज़रा दूरी
स्नो पाउडर आलता नाही सोने की कटोरी
अबकी पिया जो लौटे करके मज़दूरी
सज-धज बाँटूँ पूरे गाम दलपूरी
सब रंग बदरंग तुम बिन ओ रंगरेज़ा
धकर धकर धूकुर धूकुर फाटे है कलेजा








