चाक़ू कभी भी अपना स्वभाव नहीं छोड़ सकता
मैं जितना अधिक ज़ोर से गले लगाऊँ उसे
वह उतना ही अधिक ख़ून बहाएगा मेरे सीने से
ख़ून बहने में चाक़ू का सुख है
चाक़ू के सुख में मेरा सुख
जब कभी दूर किसी चाक़ू को उदास देखता हूँ
दिल करता है छाती चीरकर निकाल लूँ अपना कलेजा
और उस चाक़ू के सुख के नाम
कुछ पल के लिए ख़ुद बन जाऊँ चाक़ू
और गोदता रहूँ ख़ुद को ही मेरे कलेजे पे
मेरे बेहोश होने तक!








