उस आदमी को टैक्सी में साथ लिए
लौट रहा हूँ, जिसे ठीक अभी-अभी
स्टेशन छोड़ा यार!
जब पहली बार टैक्सी ख़रीदी
मैं शहर से बहुत दूर छोड़ आया था मुझे
अब मेरे पास सात टैक्सी
तीस नाव
और बारह ग़ुब्बारे हैं
मेरी पत्नी को चाहिए पति
बेटी को चाहिए एक पिता
मुझे चाहिए नींद की कपास
और जेब में डेढ़ चम्मच ज़िंदगी।








