यही वो नन्दीग्राम है - अविनाश

अविनाशअविनाश

4 min read · 12.4K reads

सूखे चेहरे
शव क्षत-विक्षत
सीना ताने
वाम है
बुद्धदेब के बुद्धिजीवी, यही वो नन्दीग्राम है !

सड़कों पर सन्नाटा तैर रहा है पूरे गाँव में
बचे हुए बच्चे भूखे हैं नील गगन की छाँव में

गुज़री सुबह
ओसारे की
सूखी मिट्टी पर
शाम है
बुद्धदेब के बुद्धिजीवी, यही वो नन्दीग्राम है !

कौल दिया है काडर को सब ठीक-ठाक है लगे रहो
प्रतिरोधी आवाज़ दबोचो रात-रात भर जगे रहो

सड़कों पर
सैलाब बना
नागर समाज
सब झाम है
बुद्धदेब के बुद्धिजीवी, यही वो नन्दीग्राम है !

नोबल प्राइज़ विजेता कह दें बुद्धदेब की लाइन सही
फिर भी हम मानेंगे इसको बुद्धिविलासी बात कही

मॉल-सिरी
सिंगूर बाग़ में
झुलसा
ख़ासो आम है

बुद्धदेब के बुद्धिजीवी, यही वो नन्दीग्राम है !
अविनाश
About the poet

अविनाश

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी