वाजिब तरीक़ा

अविनाशअविनाश

1 min read · 12.4K reads

प्रेम करने का वाजिब तरीक़ा क्या होगा?

यह जानकारी किसी ताबीज़ में बँधी क्यों नहीं मिलती?

जैसे पत्तों से नवंबर की सर्द धूप सोख लेती है ओस

प्रेम-ताबीज़ खींच निकालेगा प्रेम-भूत

निवार देगा ग्रह-क्लेश

सूखी टहनी-से बदन के भीतर ओस-सा तरल हृदय

प्रेम की आहट पर नवंबर की धूप-सा कोमल बनेगा

मैं ज्योतिष होता तो बनाता एक ताबीज़

गणना करता उन सभी दशाओं-महादशाओं की

मंत्रोच्चार से भर देता उसके भीतर प्रेम करने का ब्रह्म तरीक़ा

ब्रह्म क्या करता है प्रेम सबसे वाजिब तरीक़े से

या

उसे भी प्रेम की नासमझी ने माया को रूठा दिया

मैं ब्रह्म होता तो यह दुनिया का सारा प्रेम मुट्ठी भर जगह में नाप देता

तीन डग में नपने वाला जग बस बचा पाता है मुट्ठी भर प्रेम

प्रेम करने के वाजिब तरीक़े से

मुट्ठी भर ही प्रेम, चलाता पूरी दुनिया

अविनाश
About the poet

अविनाश

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like