दुःखों की दस्तावेज़
लोगों के क़ुबूलनामे
सभी शब्दांतरित होकर बने वंदना
ईश्वर ने उन सभी शब्दों को
जिनमें अस्तित्व की गाँठ है
सबसे पहले प्रारब्ध की भाषा में लिखा
जिस लिपि में जीव जन्मता है
ईश्वर द्वारा अनूदित उसी भाषा के इतिहास को
अपने पीठ की रेघारियों में समेटे होता है
हर पीठ अपनी जाति का अवशेष चिह्न है
हर दुःख, उन खंडहरों की टूटन हैं
जीव की वंदना
अज्ञानता में अपने इतिहास
(जो भूत का अंक नहीं परंतु काल के चलने की गति का लेखा-जोखा होता है)
उसका सारांश होता है
सार के गर्भ में
ईश्वर और जीव
समय के दो सिरों से
आपस में जुड़े होते हैं








