कभी कभी झूठ भी बोलता हूँ - अवतार एनगिल

अवतार एनगिलअवतार एनगिल14 Sept 1940

2 min read · 12.4K reads

वह कमसिन तो है
पर सुन्दर नहीं !

संवरने की कामना
उसे ब्यूटी पार्लर ले जाती है
पर घर लौटते ही
मेरे सामने खड़ी हो जाती है
क्षण भर के लिए ही सही
वह मूर्खा
विष्व सुन्दरी हो जाती है

दर्पण हूँ तो क्या
कभी-कभी
अपनी अंतरंग सखी का मन रखने के लिये
झूठ भी बोल लेता हूँ ।
अवतार एनगिल
About the poet

अवतार एनगिल

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like