घर - अवतार एनगिल

अवतार एनगिलअवतार एनगिल14 Sept 1940

2 min read · 12.4K reads

रिमझिम बरसते सावन में
वह स्त्री
बेमतलब ही
एक से दूसरे कमरे में
आ-जा रही थी

एकाएक उसे लगा
बेटे ने ही
भड़भड़ाया था द्वार
कुछ वैसी ही
अधीर पुकार

भागती आई
साँकल हटाई

वही तो था !
चश्मा लगाए
अँधियारी एक आँख छिपाए
एक टाँग वाला
उसका लाल
बैसाखी पर
तन झुकाए।
अवतार एनगिल
About the poet

अवतार एनगिल

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like