चल कर जाते हैं बच्चे स्कूल - अवतार एनगिल

अवतार एनगिलअवतार एनगिल14 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

नन्हें बच्चे
चलकर पहुँचते हैं स्कूल
मगर
छुट्टी होते ही
घर के लिए भागते हैं

आओ !
हम कोई ऎसा खेल रचाएँ
कि बच्चे
भागते हुए स्कूल आएँ
और घर
चलकर जाएँ ।
अवतार एनगिल
About the poet

अवतार एनगिल

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like