बाज़ार-समंदर - अवनीश सिंह चौहान

अवनीश सिंह चौहानअवनीश सिंह चौहान4 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

चेहरे पढ़ने पर
लगें
टेढ़े-मेढ़े अन्दर

थर्मामीटर तोड़ रहा है
उबल-उबल कर पारा
लेबल मीठे जल का
लेकिन
पानी लगता खारा

समय उस्तरा है
जिसको
चला रहे हैं बन्दर

चीलगाह जैसा है मंजर
लगती भीड़ मवेशी
किसकी कब
थम जाएँ सांसें
कब पड़ जाए पेशी

कितने ही घर
डूब गए
यह बाज़ार-समंदर

त्याग दिया
हंसों ने कंठी
बगुलों ने है पहनी
बागवान की नज़रों से है
डरी-डरी-सी टहनी

दिखे छुरी को
सुन्दर-सा
सूरज एक चुकंदर
अवनीश सिंह चौहान
About the poet

अवनीश सिंह चौहान

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like