अन्तर में जो बन्ना - अवनीश सिंह चौहान

अवनीश सिंह चौहानअवनीश सिंह चौहान4 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

एक प्रवासी
भँवरा है
रंग-गंध का गाँव है

फूलों को
वह भरमाता है
मीठी-मीठे
गीत सुना कर
और हृदय में
बस जाता है
मादक-मधु
मकरंद चुरा कर

निष्ठुर,
सुधि की धूप बन गया
विरह-गीत की छाँव है

बीत रही जो
फूलों पर वह
देख-देख कलियां
चौकन्ना
सहज नहीं है
उसका मिल
बैठा
अंतर में जो बन्ना

पता चला
वह बहुत गहन है
उम्र कागज़ी नाव है
अवनीश सिंह चौहान
About the poet

अवनीश सिंह चौहान

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like