नौमंज़िला इमारत चढ़ने में लगता है समय
जितना कि नौमंज़िला कविता लिखने में नहीं लगता
नौ मंज़िल चढ़कर मिला मैं जिस आदमी से
उससे मिला था मैं ज़मीन पर अपने बचपन में
वहीं पर उससे दोस्ती हुई थी
इतनी दूर—
और नौ मंज़िल ऊपर
नहीं मिल पाता जब मैं उस दोस्त से, वह मुझे
जब बहुत दिनों बाद मिलता है
तो पूछता है कि
क्यों नहीं कर लिया मैंने उसको फ़ोन?








