चिड़िया

अवधेश कुमारअवधेश कुमार

1 min read · 12.4K reads

चिड़िया के छोटे-से दिमाग़ में है सिर्फ़ आज़ादी

चिड़िया के दो छोटे-से पंखों में है सिर्फ़ आज़ादी

चिड़िया की चोंच की छोटी-सी पकड़ में है सिर्फ़ आज़ादी

चिड़िया की छटाँक-भर की देह में है सिर्फ़ आज़ादी

जब पूरी चिड़िया उड़ती है आसमान में

एक पूरी आज़ादी

उड़ती है चिड़िया में

अवधेश कुमार
About the poet

अवधेश कुमार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like