एक कोई चीज़

अतुलवीर अरोड़ाअतुलवीर अरोड़ा

1 min read · 12.4K reads

आकाश में

नदी क़ा फूल फूल उठना

नीचे

बाँधों का टूटना

हेकड़ी सारी का छूट गिरना अलग

मनुष्यों में संत

सिद्धों के अंत

दिगंत से दिगंत तक फैली आस्थाओं का

होना विस्थापित

प्रेत-योनि यथार्थ

एक चौथा संसार

मर चुका जीवन प्रतिफलित हुआ

कि पुनर्जीवित हुआ!

किसी की कल्पना थी

कि जिसके स्वप्न में

जिस किसी आकांक्षा में

कि जिसके लक्ष्य में

पत्थर फिर हिले

और हिलते पिघलते रहे!

अतुलवीर अरोड़ा
About the poet

अतुलवीर अरोड़ा

हिंदी कविता के आठवें दशक में उभरे सुपरिचित कवि-आलोचक।

View profile & all 15 Poems / Stories