अगरचे लाई थी कल रात कुछ नजात हवा - अतीक़ इलाहाबादी

अतीक़ इलाहाबादीअतीक़ इलाहाबादी

3 min read · 12.4K reads

अगरचे लाई थी कल रात कुछ नजात हवा
उड़ा के ले गई बादल भी साथ साथ हवा

मैं कुछ कहूँ भी तो कैसे कि वो समझते हैं
हमारी ज़ात हवा है हमारी बात हवा

उन्हें ये ख़ब्त है वो क़ैद हम को कर लेंगे
तुम्हीं बताओ कि आई कि के हाथ हवा

किसी भी शख़्स में ठहराओ नाम का भी नहीं
हमें तो लगती है ये सारी काएनात हवा

उड़ा के फूलों के जिस्मों से ख़ुशबू सारी
करे है मेरे लिए पैदा मुश्किलात हवा

‘अतीक़’ बुझता भी कैसे चराग़-ए-दिल मेरा
लगी थी उस की हिफ़ाज़त में सारी रात हवा
अतीक़ इलाहाबादी
About the poet

अतीक़ इलाहाबादी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like