हम तो बिछड़े के रो लेते हैं - अतीक़ इलाहाबादी

अतीक़ इलाहाबादीअतीक़ इलाहाबादी

2 min read · 12.4K reads

हम तो बिछड़े के रो लेते हैं
दाग़-ए-जुदाई धो लेते हैं

ग़म को नाहक़ रूस्वा करने
मय-ख़ाने को हो लेते हैं

हो जाते हैं ख़ुद वो मुक़द्दस
नाम भी उन का जो लेते हैं

जिस ने भी कीं प्यार से बातें
साथ उस के हो लेते हैं

क्यूँ चाहें अख़्लाक़ की फ़सलें
वो जो नफ़रत बो लेते हैं

देव परी के क़िस्से सुन कर
भूके बच्चे सो लेते हैं
अतीक़ इलाहाबादी
About the poet

अतीक़ इलाहाबादी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदीउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशी