राह कौन-सी जाऊँ मैं?

अटल बिहारी वाजपेयीअटल बिहारी वाजपेयी25 Sept 1924 – 16 Sept 2018

1 min read · 12.4K reads

चौराहे पर लुटता चीर,

प्यादे से पिट गया वज़ीर,

चलूँ आख़िरी चाल कि बाज़ी छोड़ विरक्ति रचाऊँ मैं?

राह कौन-सी जाऊँ मैं?

सपना जन्मा और मर गया,

मधु ऋतु में ही बाग़ झर गया,

तिनके टूटे हुए बटोरूँ या नवसृष्टि सजाऊँ मैं?

राह कौन-सी जाऊँ मैं?

दो दिन मिले उधार में

घाटों के व्यापार में

क्षण-क्षण का हिसाब लूँ या निधि शेष लुटाऊँ मैं?

राह कौन-सी जाऊँ मैं?

अटल बिहारी वाजपेयी
About the poet

अटल बिहारी वाजपेयी

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like