मनाली मत जइयो

अटल बिहारी वाजपेयीअटल बिहारी वाजपेयी25 Sept 1924 – 16 Sept 2018

1 min read · 12.4K reads

मनाली मत जइयो, गोरी

राजा के राज में

जइयो तो जइयो,

उड़िके मत जइयो,

अधर में लटकीहौ,

वायुदूत के जहाज में

जइयो तो जइयो,

संदेसा न पइयो,

टेलीफ़ोन बिगरे हैं,

मिर्धा महाराज में

जइयो तो जइयो,

मसाल ले के जइयो,

बिजुरी भइ बैरिन

अँधेरिया रात में

जइयो तो जइयो,

त्रिशूल बाँध जइयो,

मिलेंगे खालिस्तानी

राजीव के राज में

मनाली तो जइहों,

सुरग सुख पइहों,

दुख नीको लागे, मोहे

राजा के राज में

अटल बिहारी वाजपेयी
About the poet

अटल बिहारी वाजपेयी

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी