कहीं जमाल पज़ीरी की हद नहीं रखता - अता तुराब

अता तुराबअता तुराब7 Sept 1977

3 min read · 12.3K reads

कहीं जमाल पज़ीरी की हद नहीं रखता
मैं बढ़ रहा हूँ तसलसुल से क़द नहीं रखता

ये क़ब्ल ओ बाद के उस पार की हिकायत है
मिरा दवाम अज़ल और अबद नहीं रखता

वो एक हो के भी हम से गिना नहीं जाता
वो एक हो के भी आगे अदद नहीं रखता

ये उम्र भर की रियाज़त मिरा मुक़द्दर है
तराशता हूँ जिसे ख़ाल-ओ-ख़द नहीं रखता

वो इक सुख़न ही हमारी सनद न बन जाए
वो इक सुख़न जो तुम्हारी सनद नहीं रखता

‘तुराब’ कासा-ए-दिल पेश कर दिया जाए
सुना है कोई सख़ावत की हद नहीं रखता
अता तुराब
About the poet

अता तुराब

View profile & all 7 Poems / Stories

More from अता तुराब

  1. आसमानों में भी दरवाज़ा लगा कर देखें - अता तुराब

    आसमानों में भी दरवाज़ा लगा कर देखेंक़ामत-ए-हुस्न का अंदाज़ा लगा कर देखें

    12.3K reads
  2. कब कहाँ क्या मिरे दिलदार उठा लाएँगे - अता तुराब

    कब कहाँ क्या मिरे दिलदार उठा लाएँगेवस्ल में भी दिल-ए-बे-ज़ार उठा लाएँगे

    12.4K reads
  3. मेहनत से मिल गया जो सफ़ीने के बीच था - अता तुराब

    मेहनत से मिल गया जो सफ़ीने के बीच थादरिया-ए-इत्र मेरे पसीने के बीच था

    12.4K reads
  4. नुमू-पज़ीर हूँ हर दम कि मुझ में दम है अभी - अता तुराब

    नुमू-पज़ीर हूँ हर दम कि मुझ में दम है अभीमिरा मक़ाम है जो भी वो मुझ से कम है अभी

    12.4K reads
  5. रात वहशत से गुरेज़ाँ था मैं आहू की तरह - अता तुराब

    रात वहशत से गुरेज़ाँ था मैं आहू की तरहपाँव पड़ती रही ज़ंजीर भी घुँगरू की तरह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like