मेहनत से मिल गया जो सफ़ीने के बीच था - अता तुराब

अता तुराबअता तुराब7 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

मेहनत से मिल गया जो सफ़ीने के बीच था
दरिया-ए-इत्र मेरे पसीने के बीच था

आज़ाद हो गया हूँ ज़मान-ओ-मकान से
मैं इक ग़ुलाम था जो मदीने के बीच था

अस्ल सुख़न में नाम को पेचीदगी न थी
इबहाम जिस क़दर था क़रीने के बीच था

जो मेरे हम-सीनों से बड़ा कर गया मुझे
एहसास का वो दिन भी महीने के बीच था

कम-ज़र्फि़यों ने ज़र्फ़ को मज़रूफ़ कर दिया
जिस दर्द में घिरा हूँ वो सीने के बीच था

हैं मार-ए-गंज मार के भी सब डसे हुए
तक़्सीम का वो ज़हर ख़ज़ीने के बीच था

तूफ़ान-ए-बहर-ख़ाक डराता मुझे ‘तुराब’
उस से बड़ा भँवर तो सफ़ीने के बीच था
अता तुराब
About the poet

अता तुराब

View profile & all 7 Poems / Stories

More from अता तुराब

  1. आसमानों में भी दरवाज़ा लगा कर देखें - अता तुराब

    आसमानों में भी दरवाज़ा लगा कर देखेंक़ामत-ए-हुस्न का अंदाज़ा लगा कर देखें

    12.4K reads
  2. कब कहाँ क्या मिरे दिलदार उठा लाएँगे - अता तुराब

    कब कहाँ क्या मिरे दिलदार उठा लाएँगेवस्ल में भी दिल-ए-बे-ज़ार उठा लाएँगे

    12.4K reads
  3. कहीं जमाल पज़ीरी की हद नहीं रखता - अता तुराब

    कहीं जमाल पज़ीरी की हद नहीं रखतामैं बढ़ रहा हूँ तसलसुल से क़द नहीं रखता

    12.3K reads
  4. नुमू-पज़ीर हूँ हर दम कि मुझ में दम है अभी - अता तुराब

    नुमू-पज़ीर हूँ हर दम कि मुझ में दम है अभीमिरा मक़ाम है जो भी वो मुझ से कम है अभी

    12.4K reads
  5. रात वहशत से गुरेज़ाँ था मैं आहू की तरह - अता तुराब

    रात वहशत से गुरेज़ाँ था मैं आहू की तरहपाँव पड़ती रही ज़ंजीर भी घुँगरू की तरह

    12.4K reads