मौत के बाद - आशुतोष दुबे

आशुतोष दुबेआशुतोष दुबे

3 min read · 12.4K reads

फिर सूरज निकलता है
हम फिर कौर तोड़ते हैं
काम पर निकलते हैं
धीरे-धीरे हँसते-मुस्कुराते हैं
बहाल होते जाते हैं
एक पल आसमान की ओर देखते हैं
सोचते हैं अब वह कहीं नहीं है
और फिर ये कि अब वह कहाँ होगा ?

यक़ीन और शक में डूबते- उतराते
हम उस कमरे की ओर धीरे-धीरे जाना बन्द कर देते हैं
जो हमारे मन में है
और जहाँ रहने वाला वहाँ अब नहीं रहता
पर ताला अभी भी उसी का लगा है.
आशुतोष दुबे
About the poet

आशुतोष दुबे

View profile & all 65 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like