छाया मत छूना मन

आशुतोष दुबेआशुतोष दुबे

1 min read · 12.4K reads

कोई था समुद्र में जो ऊपर उड़ते पक्षी की छाया को जकड़ लेता।

जब तक पक्षी को अपनी लापता छाया के बारे में पता चलता,

रात हो जाती। रात भर छाया की स्मृति पक्षी के दुःस्वपनों में फड़फड़ाती।

अगली सुबह सूरज अपनी दी हुई छाया के बारे में पक्षी से दरियाफ़्त करता।

इस डर से पक्षी सूर्योदय से पहले ही इस छाया को पाने के लिए समुद्र

पर फिर लौटता। पानी के भीतर उड़ान भरते पक्षी को जलचर अचरज से देखते।

उसकी व्यग्र तलाश से द्रवित होकर आख़िर समुद्र उसे अपने (अ)

तल में ले जाता जहाँ असंख्य छायाएँ लहरों की थपकियों में अपना दुख भूलकर

सोती रहतीं। वहाँ इतनी छायाएँ होती कि पक्षी के लिए अपनी

छाया ढूँढ़ना असंभव होता। छाया के बिना आकाश में लौटना तो और भी

असंभव।

अंततः थका हुआ पक्षी इन छायाओं के बीच सो जाता।

उसके पंख पानी में घुलते रहते। उसकी देह विसर्जित होती

रहती। वह अपनी छाया पाता जाता। वह अपनी छाया होता जाता।

आशुतोष दुबे
About the poet

आशुतोष दुबे

View profile & all 65 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी