चमत्कार

आशुतोष दुबेआशुतोष दुबे

1 min read · 12.4K reads

न कहीं कुछ कौंधा। न कहीं कुछ प्रगट हुआ। न कहीं कुछ लोप हुआ।

हवा वैसे ही चली। चिड़िया वैसे ही उड़ी। जल वैसे ही बहा।

फूल वैसे ही खिले। तारे वैसे ही उगे।

बस उसने आँख उठाकर नज़र भर देखा। उसका हाथ

अपने हाथों में लिया। कोई बात निकली। खपरैल से

चूल्हे का धुआँ उठा। दो बूढ़े एक पुलिया पर बैठे।

प्रवासी पक्षी पेड़ को शुक्रिया कह अपने देश उड़ा।

एक अनलिखा पत्र पढ़ा। एक फोन मन में बजा।

एक भूला हुआ स्वाद जीभ में जगा।

इस तरह एक दैनिक चमत्कार हुआ।

आशुतोष दुबे
About the poet

आशुतोष दुबे

View profile & all 65 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like