जिज्ञासा

आस्तीक वाजपेयीआस्तीक वाजपेयी19 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

इस शहर से बेदख़ल

एक और तोते से कहना

चित्रकूट में

अभी भी जंगल है।

आँधी बह रही है आज

हर साल की तरह।

हम तो अकेले ही खड़े हैं।

एक पुल के ऊपर चलती रेलगाड़ी में

खिड़की पर आकर

एक युवक की ज़िज्ञासा के सहारे

एक वृद्ध महिला नर्मदा में

सिक्का गिरा देती है।

आस्तीक वाजपेयी
About the poet

आस्तीक वाजपेयी

View profile & all 25 Poems / Stories