समय रहते हमने अकेले रहने का
रास्ता खोज लिया है।
तुम्हारी तरफ़ आ रही हवा
ठंडी नहीं है, रोंगटे खड़े करती है,
पेड़ हिलते हैं।
पेड़ हिलते हैं कि
गिलहरियाँ, चिड़ियाँ और शाल
तुम्हें चूम सकें, पेड़ स्थिरता में घूम सकें।
बारिश की आवाज़ मेरी नींद खोल देती है।
जब तुम नहीं हो
बारिश रुकती नहीं
मिट्टी सूखी रह जाती है।








