स्टेज के ऊपर दिखने वाली लड़की - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

7 min read · 12.4K reads

स्टेज के ऊपर दिखने वाली लड़की

स्टेज के ऊपर
दिखने वाली लड़की की
आखों की नमी
बॅंट नहीं जाती क्या
हज़ारों की संख्या में बैठे
दर्शकों की आँखों में?

उस लड़की की ऊर्जा का प्रवाह
फैलता नहीं चला जाता क्या
कण-कण में
विकिरण की तरह पूरे वातावरण में?
उसका आर्तनाद और चीत्कार
फैल नहीं जाता क्या
चारों ओर की हवा में
और हवा की नमी के साथ घुल नहीं जाता क्या
आपके अपने भीतर?
उसका स्पंदन, उसकी धड़कन
पैदा नहीं करती क्या
आपके दिलों में समान आवृत्ति
जिसकी प्रतिक्रिया में
भिंच जाते हैं आपके जैसे
हज़ारों होठ
फड़कने लगती हैं भुजाएं
तनने लगते हैं जबड़े
गर्म होने लगती हैं कनपटी की शिराएं

भिची हुई आपकी मुट्ठियों की ताक़त
स्टेज पर दिखने वाली लड़की
आपसे लेती है
और भर लेती हैं उसे अपने बदन में .........

स्टेज पर दिखने वाली लड़की
आपसे संवाद करती है.......
ऐसा संवाद.....
जिसमें कभी आप बोलते ही जाते हैं
और कभी सिर्फ़ सुनते हैं
और सुनते ही जाते हैं.......
और वो लड़की
जो स्टेज पर एक लड़की ही की तरह होती है
सिर्फ़ लड़की नहीं
आपके लिए ज़िंदगी की पर्तों की
दास्तानगोई करने वाली
एक ज़ुबान बन जाती है
जो बिखेर देती है ऊसर ज़मीन पर
हरियाली का सपना
सपना सिर्फ़ सपने के लिए नहीं
हक़ीकत में बदलने के लिए भी.....

15/01/2008
(पीना बाउश की प्रस्तुति को देखकर। बेहतरीन अदाकारा पीना बाउश की पिछले दिनों आकस्मिक मौत हो गई।)
15/01/2008
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads