क्या हुआ - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

8 min read · 12.4K reads

क्या हुआ
 
क्या हुआ
ये क्यों हुआ
कि उसके मन में
लहलहाता प्यार है
पर जिंदगी अपनी
बेजान सी जीने को वो लाचार है
 
वह हवा को सांस में भरता रहा
करता रहा
भरपूर कसरत बाजुओं की
जो ज़माने पर टिकी थीं
उन सभी के साथ
जो बदलना चाहते थे आंधियों का रुख़
 
पक्षी-परिंदों से
प्यार करना चाहता वह
चाहता मज़बूत और लंबे डगों से
उस ज़मीं को नापना वह
जोतता जिसको रहा वह उम्रभर
उम्रभर सींचता रहा
इंसानियत की क्यारियों को
बात जो करता रहा पौधों से घुट-घुट
एक रिश्ता प्यार का बनता रहा
बनाता रहा...
खिलाता रहा जो फूल मन में
लाल फूल - प्रतीक निश्चल प्रेम के
 
एक घर
आकंठ जो डूबा रहा
मेहनत की अंधेरी खाइयों में
एक टुकड़ा धूप की ख़ातिर
क्या हुआ ....
कि छीनकर टुकड़े को अब
बादल समझता जीत अपनी
 
पाठ जो पढ़ता रहा इंसानियत का
झेलता ही जा रहा जो मुश्किलों को
मुश्किलों में
चुटकी बजाकर......
उड़ता रहा बेख़ौफ़ उन बाजों के बीच
तोलते ही जा रहे जो
उसके हरेक क़दम को
और जिनको सालते तमाम डर
कि क्यों नहीं मजबूर है वो
उनकी जूतियां चाटने को
कि क्यों चलता है वह अपना सीना तानकर
उनके सामने पूछे बिना
 
क्या हुआ
हलकान जो होना पड़ा उसको
क्या हुआ कि
घोंसला उसका उजड़ना
लाजिमी ही बन गया
क्या हुआ
जो चोट तक करने लगा उसका विचार
दोस्तों के बीच
जिनको समझता वो रहा ताउम्र
अपना जिगरी दोस्त ही
क्या हुआ
उसकी हँसी अब नहीं बिखरती वादियों में
क्या हुआ जो
एक तमग़ा ख़ास उसको दे दिया
क्या हुआ
उसके अपने चमन ने रास्ता उसको दिखाया
उन बीहड़ों का
जिनसे होकर वो चला था
बेदम कभी पहले-पहल
जूझने को!!
 
31/01/2012
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads