जलियावाला बाग़-2 - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

7 min read · 12.4K reads

जलियावाला बाग़-2

इतिहास के पन्ने
फड़फड़ा रहे हैं.....
विस्मृतियों में खो रहा है
जलियावाला बाग़
हावी हो रहा है इतिहास पर
बाज़ारवाद का जादू
समय के बहते चले जाने पर
लगातार
आसपास की झड़ती दीवारों को
शक की नज़र देखा जाना लाजिमी है कि
दीवारों में हो रहे छेद
गुज़रे हुए समय का सच हैं
या
जनरल डायर की गोलियों के गवाह
 
कितना है दुखदाई कि
वहां काम कर रहे लोगों के सामने
इतिहास की तारीख़ी बुलंदियों के सिवा
अपने पेट और भविष्य का अक्स खड़ा है।
किस्सागोई का एक हिस्सा बन गया है अब ये
टहलुओं की पूरी जमात जुटी होती है यहां
वैसे ही
जैसे जाते हैं लोग किसी भी और पार्क में
या किसी सार्वजनिक जगह पर
खेलते हैं ताश
वक़्त कटता नहीं है जिनसे काटे से
रिश्ते निभते नहीं हैं निभाने से
 
जलियावाला बाग़
तब्दील होता जा रहा है जलियावाला पार्क में
 
आधुनिकता के गर्त में समा रही है
संघर्ष के लिए तैयार
पूरी की पूरी पीढ़ी
एक विचार ख़त्म हो रहा है
दूसरे विचार को स्थापित करने की शर्त पर
और दीवारें हैं कि
देखभर रहीं हैं ऐसा होते हुए
कल्पना के पंख
डाल रहे हैं हक़ीक़त पर पर्दा
बाज़ार में जलियावाला को बेचने के लिए
और बनाने के लिए
बाज़ार को जलियावाला
और जलियावाला को बाज़ार!
30/10/2011
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads