इधर - उधर - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

8 min read · 12.4K reads

इधर - उधर

उधर न देखें श्रीमन्
सही तस्वीर उधर नहीं, इधर है
इधर ही है वो सब कुछ
वांछित है जो आपको
लहलहाते खेत
बाग़-बगीचे
वादियां-घाटियां
सड़कें - चिकनी और सरपट दौड़ती हुई
चमचमाता हुआ बाज़ार
इमारतें आलीशान

यहीं हैं
संस्कृति के सब नियंता भी

न देखें उधर श्रीमन
उधर हैं छोटे और नीच लोग
जो पले हैं
उधर की असभ्य, आदिम सभ्यता में
और रच रहे हैं बदनाम करने की साजिश
इधर की हमारी सभ्य और सुसंस्कृत पीढ़ी को लगातार
इसलिए कहता हूं श्रीमन्
उधर न देखें
वहां नज़र आने वाले
भूखे नंगे
मरियल ग़ुस्साए लोगों की फ़ौज
तैयार है हमें लूटने के लिए हरदम
आंखें चौड़ी किए - मुंह फैलाए
लपलपाती जीभ से
एक ही झटके में सटक जाने को तैयार

नज़र न डालें श्रीमन्
उन जाहिलों पर आप
उधर सिरफिरों और
फटेहाल लोगों की दास्तान के सिवा कुछ नहीं
जो कमाते है सुबह मुंह अँधेरे से
सूरज डूबने तक
हमारे ही दम पर
मगर उड़ा देते है जो
शराब और कबाब में

भीड़भरी उन गंदी बस्तियों पर
दृष्टि न डालें श्रीमन्
जो बीमारियों की जड़ हैं
पाप की खान हैं
जहां घर ताउम्र
सीलनभरी कोठरी का एक सपनाभर होता है

यही हैं श्रीमन्
जो हिमाकत करते हैं
सीना चौड़ाकर बोलने की
हमारी ओर उँगली उठाकर
और कहते है हम हैं ज़िम्मेदार
उनकी भूख, ग़रीबी, लाचारी और
कुपोषण के
जिनके काम की तलाश शुरू होती है
हर सुबह
और ख़त्म होती है
एक दिन आत्महत्या पर
जिसका ज़िम्मेदार भी ठहराते वो हमें ही
लिहाजा श्रीमन्
उधर न देखें
इधर ही देखें
अरे अरे! देखकर...
इधर के चिकने फ़र्श पर आप कहीं
फिसल न जाएं!!

14/01/2012
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads