ख़ुद को जाने हम कैसे कैसे समझाते हैं - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

ख़ुद को जाने हम कैसे कैसे समझाते हैं,
ज़्यादा सोचें आंखों में आंसू आ जाते हैं.


हम ही सोच रहे हैं वरना कौन सोचता है,
सब अपने - अपने में खुश हैं, पीते खाते हैं.


कौन किसी के दर्द बाँटने साथ बैठता है,
आने – जाने वाले हैं बस, आते - जाते हैं.


कोई शोर नहीं है मौसम की मनमानी पर,
आलम ये है बादल अंगारे बरसाते हैं.


ख़ुद से ही ये पूछा करते हैं तन्हाई में,
आदर्शों पर चल कर भी हम क्या कर पाते हैं.


बात ज़रा सी है पर कोई समझे तो इसको,
क्या तो हम लेकर आये, क्या लेकर जाते हैं.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads