सबकी अपनी भाषा थी
पहाड़ों की अपनी
नदियों की अपनी
और हमारी अपनी अलग।
मैं, पहाड़ और नदियाँ
फिर भी साथ-साथ रहे
सबसे सूखे दिनों को
उदासी की भाषा मे पढ़ते हुए
और बूँदों की भाषा में
बारिशों में साथ भीगते हुए।
बर्फ़ के दिनों में हमने
भाषाएँ नहीं
सफ़ेद चादरें बुनीं
और वसंत आने पर
हम मुस्कुरा दिए
फूलों की भाषा में।
मैंने साथ रहते हुए जाना
कि भाषा बदले बगै़र
साथ-साथ रहना कितना आसान है।








