मौसम

अशोक कुमारअशोक कुमार

1 min read · 12.4K reads

झरे हुए पत्ते फिर से हरे नहीं होते

बाँटने से नहीं बँटते दुःख

उम्मीद की तरह फूट पड़ता है कोई बिरवा

ठूँठ हुए तने पर कभी-कभी।

पतझड़ का अपना समय है

और हरियाली का अपना।

हम बार-बार टूटते हैं

बार-बार बिखरते हैं

और हर बार समेट लेते हैं ख़ुद को

कुछ भी स्थायी नहीं होता

वक्त आने पर बदल जाती हैं सारी ऋतुएँ।

अशोक कुमार
About the poet

अशोक कुमार

नई पीढ़ी के कवि। 'मेरे पास तुम हो' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 17 Poems / Stories