बिल्लियॉ - अशोक कुमार शुक्ला

Ashok Kumar Shuklaअशोक कुमार शुक्ला5 Jan 1967

4 min read · 12.4K reads

ख़ूबसूरत पंखों वाली नन्हीं चिडियों को
एक पिंजरें में क़ैद कर लिया था हमने ,
क्योंकि उनके सजीले पंख लुभाते थे हमको,
इस पिंजरे में हर रोज़ दिए जाते थे
वह सभी संसाधन
जो हमारी नज़र में
जीवन के लिये ज़रूरी हैं,
लेकिन कल रात बिल्ली के झपट्टे ने
नोच दिए हैं चिडियों के पंख
सहमी और गुमसुम हैं
आज सारी चिडियाँ
और दुबककर बैठी हैं पिजरें के कोने में
पहले कई बार उड़ान के लिये मचलते
चिड़ियों के पंख आज बिखरे हैं फर्श पर
और गुमसुम चिड़ियों को देखकर सोचता हूँ
मैं कि आख़िर इस पिंजरे के अन्दर
कितना उड़ा जा सकता है
आख़िर क्यों नहीं सहा जाता
अपने पिंजरे में रहकर भी
ख़ुश रहने वाली
चिड़ियों का चहचहाना
Ashok Kumar Shukla
About the poet

Ashok Kumar Shukla अशोक कुमार शुक्ला

अशोक कुमार शुक्ला (जन्म: 5 जनवरी 1967) आप भारतकोश परिवार में स्वैच्छिक सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल है। भारत कोश, कविताकोश, गद्यकोश, हिन्दी विकीपीडिया सहित अनेक अंतरजाल प्रोजेक्ट में शामिल योगदानकर्ता हैं। Ashok Kumar Shukla (Born: 5 January 1967) is a volun…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like